58वें जन्मदिन पर खास: अरशद वारसी के वो 6 किरदार जिन्हें देख आप भी कहेंगे- “असली हीरा तो यही है”

Follow Us

मुंबई। अरशद वारसी का करियर इस बात का सबूत है कि वह सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि हर तरह के किरदार में जान डाल सकते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। आज उनके 58वें बर्थडे के मौके पर एक बार फिर चलते हैं अरशद वारसी की जिंदगी के कुछ आईकॉनिक रोल्स के पास। आपको बता दें की वो एक ऐसे किरदार है जिन्हे लोग कभी भूल नहीं सकते। वहीं मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में अरशद वारसी ने जान डाल दी। यह उनका सबसे आइकॉनिक रोल माना जाता है। सर्किट के किरदार ने ‘लॉयल दोस्त’ की इमेज को एक नया अंदाज दिया, जिसमें ह्यूमर, इमोशन और यादगार डायलॉग्स थे। उनके इस किरदार ने कई मायनों में दोस्ती का असली मतलब समझाया है। गोलमाल सीरीज में अरशद ने एक तरह से अजय देवगन के दोस्त होते हुए दुश्मन का रोल किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग इस फिल्म में हमें हंसने को मजबूर कर देते हैं। इस सीरीज में अरशद ने एक गुस्सैल लेकिन मजेदार लीडर का रोल निभाया, जो उनकी कॉमिक टाइमिंग का बेहतरीन उदाहरण है।

जॉली एलएलबी इस फिल्म में उन्होंने एक चालाक लेकिन दिल से अच्छे वकील का किरदार निभाया। इस रोल में उन्होंने कॉमेडी और इमोशन का शानदार बैलेंस दिखाया और इसके लिए उन्हें IIFA अवॉर्ड भी मिला है। इस फिल्म की सक्सेस के बाद फिल्म के आगे और पार्ट भी बने। इश्किया और डेढ़ इश्किया फिल्म के इस रोल में अरशद ने कॉमेडी से हटकर एक रॉ और थोड़ा शरारती किरदार निभाया। फिल्म में बस किरदार नहीं निभाया, बल्कि उसको अलग लेवल पर ले गए, जिससे साबित हुआ कि वह ग्रे शेड्स वाले रोल भी बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। धमाल मूवी में कई बड़े सितारे थे, लेकिन उन्होंने अपने किरदार से सभी के दिलों में जगह बनाई। इस मल्टीस्टारर फिल्म में उनका आदि का किरदार आदि काफी मजेदार था, जिसने उनकी स्लैपस्टिक कॉमेडी को और मजबूत किया। असुर सीरीज में उन्होंने काफी सीरीयस किरदार निभाया। OTT पर उनके धनंजय रोल ने एक नया रूप दिखाया। एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट के तौर पर उन्होंने सीरियस और थ्रिलिंग किरदार निभाकर साबित किया कि वह हर तरह के रोल में फिट बैठते हैं।