दुर्ग । प्रख्यात राजनीतिक संत, लोकसेनानी एवं समाजवादी विचारक रघु ठाकुर का समाजसेवी एवं गौ पालक विष्णु पाठक के निवास पर आयोजित भोज कार्यक्रम में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान पुष्पमाला पहनाकर तथा मंत्रोच्चार के साथ अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह के बाद रघु ठाकुर और विष्णु पाठक के बीच देश-दुनिया से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों ने इस दौरान सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं पर अपने विचार साझा किए। साथ ही जनता दल के दौर से जुड़े पुराने राजनीतिक एवं सामाजिक प्रसंगों को भी याद किया। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक पंडा, प्रदेश महासचिव श्याम मनोहर सिंह, मजदूर नेता जावेद उस्मानी, शरद, अजय साहू, तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रघु ठाकुर ने सामाजिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा जनसरोकारों को राजनीति के केंद्र में रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
