नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी 3M से भारत में अनुसंधान एवं विकास (R&D), उन्नत विनिर्माण और स्थानीय सप्लाई चेन में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया है। यह बातचीत अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के एशविल में आयोजित G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान 3M के चेयरमैन और सीईओ विलियम ब्राउन से मुलाकात में हुई।
शेयर बाजार पर ग्लोबल दबाव: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
बैठक में सीतारमण ने कहा कि, भारत अब केवल बड़ा उपभोक्ता बाजार नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी, नवाचार और वैश्विक विनिर्माण का तेजी से उभरता केंद्र बन चुका है। उन्होंने कंपनी से स्थानीयकरण बढ़ाने, नए R&D केंद्र स्थापित करने और उन्नत तकनीकों के विकास में अधिक निवेश करने का आह्वान किया।
दोनों पक्षों ने डेटा सुरक्षा, तकनीकी विकास और भारतीय प्रतिभा को औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने जैसे विषयों पर भी चर्चा की। 3M के सीईओ विलियम ब्राउन ने भारत की विशाल प्रतिभा, बढ़ते तकनीकी अवसरों और सरकार के सुधारों की सराहना करते हुए देश में विस्तार की संभावनाओं पर सकारात्मक रुख जताया। वित्त मंत्री ने कहा कि, भारत सरकार वैश्विक कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धी और निवेश-अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए लगातार सुधार कर रही है।
भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, फूलों-भांग के दिव्य शृंगार ने मोहा भक्तों का मन
