शेयर बाजार पर ग्लोबल दबाव: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

Follow Us

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों के दबाव में गिरावट के साथ खुला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 300 अंक टूटकर 76,900 के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी 24,100 से फिसलकर 24,000 के करीब आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। सबसे ज्यादा दबाव आईटी, मेटल, सीमेंट और मीडिया सेक्टर पर रहा, जबकि बैंकिंग शेयरों ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया।

भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, फूलों-भांग के दिव्य शृंगार ने मोहा भक्तों का मन

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल 24,000 का स्तर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट बना हुआ है। यदि यह स्तर टूटता है तो 23,800 तक गिरावट की संभावना बढ़ सकती है। वहीं, 24,300-24,400 का दायरा निकटतम रेजिस्टेंस माना जा रहा है। हालांकि, इंडिया वीआईएक्स में गिरावट से यह संकेत भी मिला है कि फिलहाल बाजार में अत्यधिक घबराहट नहीं है। निवेशकों को अगले कुछ सत्रों में वैश्विक संकेतों और तकनीकी स्तरों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्तार: थार पलटी, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत