ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग: संदिग्ध भारी हथियारों के साथ पकड़ा गया

Follow Us

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के पास वाशिंगटन हिल्टन होटल में राष्ट्रपति ट्रंप और वरिष्ठ अधिकारियों के रात्रिभोज के दौरान हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध के पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू थे। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध सीक्रेट सर्विस के चेकपॉइंट की ओर दौड़ा, लेकिन तुरंत काबू में आ गया। इस दौरान एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह सुरक्षित रहा। संदिग्ध को भी जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे चोटें नहीं आईं। अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने कहा कि संदिग्ध का उद्देश्य “जितना संभव हो सके नुकसान पहुंचाना” था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की कई लेयर ने बड़ा हमला रोक दिया।” अब उस पर संघीय अपराध और हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए गए हैं, और आगे जांच के आधार पर चार्ज बढ़ाए जा सकते हैं। वाशिंगटन पुलिस और एफबीआई ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध अकेला था और फिलहाल जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। होटल में संदिग्ध से जुड़े कमरे की तलाशी ली जा रही है, और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सीक्रेट सर्विस निदेशक सीन केर्न ने बताया कि कई स्तरों वाली सुरक्षा प्रणाली ने हमलावर को रोका। जांच में फॉरेंसिक, गवाह पूछताछ और संदिग्ध की पृष्ठभूमि की समीक्षा जारी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या राष्ट्रपति को सीधे निशाना बनाया गया था।