सेवा संकल्प अभियान बनेगा जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान : मुख्यमंत्री साय

Follow Us

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने। अभियान के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया जाए।

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम के केंद्र में आम नागरिक और उसकी जरूरतें होनी चाहिए। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोडऩे, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाने और जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने भारत को दिया भरोसा- हमारी जमीन का भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होगा

सेवा सेतु शिविरों में मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण
मुख्यमंत्री ने ‘सेवा सेतु शिविरों को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि चयनित गांवों में स्वास्थ्य शिविरों के साथ पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाए। शिविरों में आवेदन प्राप्त करने के लिए काउंटर बनाए जाएंगे और आवेदनों की डिजिटल मॉनिटरिंग की जाएगी। तत्काल निराकरण नहीं होने वाली समस्याओं की साप्ताहिक समीक्षा कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि शिविरों से पहले ही संभावित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर ली जाए और ग्रामीणों को शिविर की जानकारी समय रहते दी जाए।रोजगार मेलों से युवाओं को मिलेंगे अवसरमुख्यमंत्री ने कौशल विकास विभाग के रोजगार मेलों को भी अभियान से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन से लेकर चयन तक की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से पूरी की जाए।

पंडरिया में सजा तीज का रंग, विधायक भावना बोहरा संग 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ मनाया तीज मिलन समारोह

चयनित युवाओं को शिविरों में नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएं।आंगनबाडिय़ों में पोषण और सामुदायिक सहभागिता
अभियान के तहत ‘आंगन मिलन कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, ‘मेरी पौष्टिक थाली, चित्रकला प्रतियोगिता, न्योता भोज और फल-मिठाई वितरण जैसी गतिविधियां होंगी। पोषण चौपालों में अधिक से अधिक माता-पिता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौने उपलब्ध कराने में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ विद्यार्थियों, अभिभावकों, शाला प्रबंधन समितियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।रक्तदान, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर’सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत रक्तदान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, स्वच्छता सहित जनसरोकार से जुड़ी 25 से अधिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बिलासपुर रेंज आईजी की कार्रवाई: डोंगरीपाली थाना प्रभारी व विवेचक पर अर्थदंड, डीएसपी संतोषी प्रेस के प्रति जताया असंतोष

नदी घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा।’एक पेड़ मां के नाम से जुड़ेगा अभियानमुख्यमंत्री ने अभियान के दौरान होने वाले वृक्षारोपण को ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोडऩे के निर्देश दिए। जल संरचनाओं, सार्वजनिक स्थलों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को अभियान के समापन के साथ इस पहल का कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। इस वर्ष प्रदेश में 2.5 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को भी पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता तभी होगी, जब इसका लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे। जरूरतमंदों को उपचार, पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ, युवाओं को रोजगार और बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिले तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में समाज की सक्रिय भागीदारी बढ़े।मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों और संबंधित विभागों को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान को संवेदनशीलता और सुनियोजित कार्ययोजना के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में दुर्ग एनआईसी से संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, अपर कलेक्टर सिल्ली थॉमस, रिसाली नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, भिलाई-चरोदा नगर निगम आयुक्त दशरथ राजपूत सहित विभिन्न नोडल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।