राम चरण से स्टेज पर हुई ऐसी चूक, आधी रात को जसप्रीत बुमराह को करना पड़ा फोन! जानें पूरा मामला

Follow Us

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार राम चरण को लेकर उठ रही है बड़ी खबरें, शनिवार रात भोपाल में थे। यहां उनकी फिल्म ‘पेद्दी’ का म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरन जब अभिनेता मंच पर आए तो उनसे ऐसी गलती हो गई कि एक्टर को देर रात ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल कार्यक्रम के दौरान जब राम चरण स्टेज पर आए तो इवेंट के एंकर ने उनके साथ एक रैपिड फायर राउंड किया। चूंकि फिल्म में राम चरण क्रिकेटर बने हैं तो इस दौरान एंकर ने उनसे क्रिकेट से जुड़े सवाल पूछे। उन्हें कुछ क्रिकेटर्स के नाम दिए गए जिनके बारे में उनको कुछ कहना था।