मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि उसने रेलवे स्टेशन और आर्मी ऑफिस को निशाना बनाया है और अपनी पहचान ‘इरफान’ बताई। उसने धमकी दी कि अगर आम लोगों की जान बचानी है तो उसे 5 करोड़ रुपए दिए जाएं। पुलिस ने बताया कि यह कॉल रेलवे कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर आया था और जांच में पता चला कि कॉल पाकिस्तान से किया गया था। प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता नहीं चला है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसी धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 8 अप्रैल को भी मुंबई में फर्जी बम धमकी कॉल ने हड़कंप मचाया था, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में हल कर दिया था।
रेलवे पुलिस को धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांग, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
