अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदलेगी रायगढ़ रेलवे स्टेशन की तस्वीर

Follow Us

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन जल्द ही आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ नई पहचान हासिल करेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण, उन्नयन और यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने रेलवे अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर जुलाई अंत तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

स्टेशन में आधुनिक प्रवेश द्वार, व्यवस्थित पार्किंग, उन्नत बुकिंग कार्यालय, आधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, प्रभावी जल निकासी प्रणाली और आकर्षक हरित विकास कार्य किए जा रहे हैं। रायगढ़ और बेलपहाड़ रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए कुल 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विकास कार्य पूरे होने के बाद रायगढ़ रेलवे स्टेशन यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा तथा जिले की पहचान को नई मजबूती देगा।