रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुरीता शांडिल्य ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का 25वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपा। वार्षिक प्रतिवेदन में आयोग की निर्धारित अवधि के दौरान की गई गतिविधियों और कार्यों से संबंधित जानकारी शामिल है।
इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, डी. राहुल वेंकट, चंद्र कुमार अजगले, एच.एल. ध्रुव एवं लीना कोसम उपस्थित रहीं। आयोग की अध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में राज्यपाल को वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा गया।
