मानसून में प्रेग्नेंट महिलाओं को रहना चाहिए सावधान, ये 4 चीजें बढ़ा सकती हैं संक्रमण और परेशानी का खतरा

Follow Us

नई दिल्ली। मानसून का मौसम जहां राहत लेकर आता है, वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी हो जाता है। बारिश के दौरान नमी और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जो मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को मानसून में स्विमिंग या गंदे पानी के संपर्क से बचना चाहिए। तालाब या अस्वच्छ पूल में मौजूद बैक्टीरिया संक्रमण का कारण बन सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

इस मौसम में ठंडे पेय और आइसक्रीम का सेवन भी सोच-समझकर करना चाहिए।  लंबे समय तक रखे गए या खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे पेट की समस्या हो सकती है। बारिश के दौरान नंगे पैर बाहर निकलना भी नुकसानदायक हो सकता है। गीली सड़कों पर मौजूद कीटाणुओं से संक्रमण का खतरा रहता है और फिसलने से चोट लगने की संभावना भी बढ़ जाती है।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए। हमेशा ताजा और साफ भोजन का सेवन करें, पर्याप्त पानी पिएं और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। मानसून में थोड़ी सावधानी बरतकर गर्भवती महिलाएं खुद को और अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकती हैं।