रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रबल प्रताप जूदेव को ‘हिंदू केसरी सम्मान’ प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति, समाज जागरण और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रबल प्रताप जूदेव भविष्य में भी इसी समर्पण भाव के साथ समाज और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
