बलरामपुर। जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दहेजवार जंगल में संचालित जुआ अड्डे पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई अन्य जुआरी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दहेजवार गोठान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से दीपक गुप्ता और रामप्रसाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जुआ फड़ से 3 हजार रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
