मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित दिव्यांग गैरेज से दिव्यांगजनों को मिल रही है नि:शुल्क मरम्मत सुविधा

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के घोषणा के बाद राजधानी में बने संबल केंद्र अंतर्गत दिव्यांग गैरेज का संचालन किया जा रहा है। यह गैरेज दिव्यांगजनों के लिए वरदान साबित हो रहा है। चंगोराभाठा मनजीत ग्रीन सोसायटी निवासी स्मिता जोशी पेशे से शिक्षिका हैं। वे डंगनिया स्थित सावित्रीबाई फुले विद्यालय में अध्यापन कार्य करती हैं।

सुश्री जोशी बताती हैं कि कुछ वर्ष पूर्व समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान की गई थी। इससे पहले उनके भाई उन्हें विद्यालय लाने-ले जाने में सहयोग करते थे। वे सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता राजकुमार कॉलेज में अकाउंटेंट थे और माता गृहणी हैं। स्मिता जोशी पिछले 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। ट्राईसाईकिल मिलने से पहले उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल मिलने के बाद उनका सफर आसान हो गया।

229 विद्यार्थियों को मिला कैरियर मार्गदर्शन, स्किल्स पहचानकर सही भविष्य चुनने की दी गई सीख