रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर के लिए मार्गदर्शन देने की दिशा में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में उपसंचालक रोजगार पुष्पा चौधरी ने बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुंदरकेरा, अभनपुर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा, सोंढ में अध्ययनरत कुल 229 विद्यार्थियों को व्यावसायिक एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया।
मार्गदर्शन सत्र के दौरान विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और कौशल (स्किल्स) की पहचान करने के साथ ही इन्हीं के अनुरूप भविष्य के लिए उपयुक्त कैरियर विकल्प चुनने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार एवं व्यावसायिक अवसरों, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं तथा भविष्य की संभावनाओं के संबंध में भी विस्तार से बताया गया।
नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री
इस अवसर पर विद्यार्थियों को समझाया गया कि सही समय पर अपनी रुचि और क्षमताओं को पहचानकर कैरियर का चुनाव करने से वे अपने लक्ष्य की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। साथ की उनके स्किल डेवलपमेंट पर भी चर्चा हुई। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा इस प्रकार के कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सही दिशा, बेहतर अवसर और अपने सपनों के अनुरूप कैरियर चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
