रायपुर। विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान रायपुर जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों तिल्दा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग एवं अभनपुर में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित किए गए वाहनों के भुगतान के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
जिला निर्वाचन कार्यालय, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक कई वाहन मालिक अपने वाहनों (स्कूल बस, विश्वविद्यालय बस एवं छोटे वाहन जैसे स्कॉर्पियो, इनोवा आदि) का भुगतान प्राप्त करने हेतु कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए हैं। ऐसे सभी वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे 30 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय रायपुर के कक्ष क्रमांक 9 में उपस्थित होकर निर्वाचन पर्यवेक्षक से संपर्क करें तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। भुगतान प्राप्त करने हेतु वाहन मालिकों को अपने साथ वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र (आर.सी. बुक), वाहन अधिग्रहण आदेश, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी नंबर तथा बैंक विवरण के लिए कैंसल चेक लाना अनिवार्य है। निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित नहीं होने की स्थिति में संबंधित भुगतान राशि शासन को चालान के माध्यम से जमा कर दी जाएगी, भुगतान नहीं होने की स्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय, रायपुर कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
