जर्जर पानी टंकी पर अब तक कार्रवाई नहीं, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? : अरुण वोरा

Follow Us

o पद्मनाभपुर में पानी टंकी के आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा से खिलवाड़, दुर्घटना हुई तो प्रशासन होगा जिम्मेदार

दुर्ग। पद्मनाभपुर में वोरा निवास के करीब स्थित जर्जर पानी टंकी को लेकर चिंता जताए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा सामने आया है। टंकी की खराब हालत और उसके आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

पानी टंकी के पास स्थित कुएं के ऊपर लगा टीन शेड भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है। कुएं में गंदगी जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे पेयजल की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह टंकी पद्मनाभपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 43, 44, 45 और 46 में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी हुई है। ऐसे में इसकी सुरक्षा और रखरखाव की अनदेखी कई परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

इम्युनिटी से लेकर पाचन तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये पत्ते, दूर होंगी बीमारियाँ

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जर्जर पानी टंकी की समस्या उठाए जाने के बाद भी यदि प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। टंकी के आसपास रहने वाले परिवारों को हर समय किसी अनहोनी की आशंका में नहीं छोड़ा जा सकता।

अरुण वोरा ने मांग की कि प्रशासन तत्काल पानी टंकी का तकनीकी निरीक्षण कराए, उसकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करे तथा जरूरत के अनुसार मरम्मत या अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करे। साथ ही कुएं के क्षतिग्रस्त टीन शेड की मरम्मत कराकर पेयजल स्रोत की स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं। अरुण वोरा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? नागरिकों की सुरक्षा के मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

मांडू टूरिज्म: रानी रूपमती महल से ‘जहाज महल’ तक, सर्दियों में बेहद सुहाना है ऐतिहासिक सफर