यूएनजीए दौरे से पहले नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क में घमासन पर मेयर ममदानी के बयान से अंतरराष्ट्रीय विवाद को बढ़ाया

Follow Us

यरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संभावित न्यूयॉर्क दौरे से पहले बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि, अगर नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शामिल होने के लिए शहर आते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा की जा रही है। ममदानी ने कहा कि, उनका प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि, न्यूयॉर्क शहर के पास किसी विदेशी नेता के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने का कानूनी अधिकार है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि, वह नेतन्याहू को लेकर पहले से अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं और इस मामले पर शहर के कानूनी विभाग से सलाह ली जा रही है।

मेयर के बयान के बाद इजरायल की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। नेतन्याहू के समर्थकों ने इसे राजनीतिक बयान बताते हुए विरोध जताया है। वहीं, ममदानी ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया को समझना जरूरी है। सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले यह विवाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि न्यूयॉर्क प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।