एरोबिक्स या जैजर्साइज? फिटनेस के लिए कौन-सी एक्सरसाइज है ज्यादा असरदार, जानें दोनों के फायदे

Follow Us

नई दिल्ली। फिट और स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। आज के समय में एरोबिक्स और जैजर्साइज दो ऐसी लोकप्रिय वर्कआउट हैं, जो शरीर को एक्टिव रखने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करती हैं। हालांकि दोनों के तरीके और फायदे अलग-अलग हैं। एरोबिक्स एक पारंपरिक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसमें तेज गति से किए जाने वाले व्यायाम शामिल होते हैं। इसमें दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी और अन्य मूवमेंट शामिल हैं। यह दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और वजन घटाने में मददगार होता है।

वहीं जैजर्साइज डांस और म्यूजिक पर आधारित फिटनेस एक्सरसाइज है। इसमें डांस स्टेप्स के साथ वर्कआउट किया जाता है, जिससे शरीर एक्टिव रहने के साथ तनाव भी कम होता है। यह कैलोरी बर्न करने, शरीर का लचीलापन बढ़ाने और मूड बेहतर करने में मदद करती है। अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना, स्टैमिना बढ़ाना और शारीरिक ताकत बढ़ाना है तो एरोबिक्स अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप मजेदार तरीके से फिटनेस बनाए रखना चाहते हैं और डांस पसंद करते हैं तो जैजर्साइज बेहतर महसूस हो सकता है। दोनों ही एक्सरसाइज फायदेमंद हैं। सही चुनाव आपकी रुचि, फिटनेस लक्ष्य और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है।