सुकमा में नक्सली डम्प का खुलासा, हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Follow Us

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सोमवार को भेज्जी थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के एक डम्प का पता लगाकर बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में 24 अगस्त को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम थाना भेज्जी क्षेत्र के ग्राम भण्डारपदर और मुनुरकोंडा के पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान ग्राम भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प की जानकारी मिली। संयुक्त टीम ने मौके पर सघन तलाशी ली तो वहां से ऑटोमेटिक एवं विभिन्न देशी हथियारों के साथ बीजीएल लांचर, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस, गोला बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।बरामदगी के बाद आसपास के इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक नक्सली डम्प से एसएलआर रायफल 01 नग, 315 बोर रायफल -01 नग, 410 मसकेट रायफल- 01 नग, बीजीएल लांचर – 06 नग, सिंगल शॉट राइफल 01 नग, 315 बोर देशी कट्टा – 01 नग, 12 बोर रायफल – 05 नग, भरमार बंदूक – 07 नग, एसएलआर मैगजीन- 01 नग और मैगजीन – 01 नग बरामद की गई है।

इसके अलावा बीजीएल सेल बड़ा – 08 नग, बीजीएल सेल मिड़ियम – 23 नग, बीजीएल सेल छोटा – 58 नग, देशी हैण्ड ग्रेनेड – 05 नग, बीजीएल मुण्डी – 08 नग, एके-47 जिंदा राउण्ड – 45 नग, एसएलआर जिंदा राउण्ड – 196 नग, इंसास रायफल जिंदा राउण्ड – 89 नग, 303.रायफल का जिंदा राउण्ड – 97 नग, 315 रायफल का जिंदा राउण्ड – 20 नग, 12 बोर रायफल का जिंदा राउण्ड – 45 नग और बीजीएल कॅर्टिज – 66 नग मिले हैं।

डम्प से जिलेटीन स्टिक – 240 नग, एके-47 रायफल खाली खोखा – 31 नग, 303 रायफल का खाली खोखा – 02 नग, 12 बोर रायफल खाली खोखा – 10 नग, मैगजीन पौच – 18 नग, बीजीएल पौच – 07 नग, गन पाउडर – 18 किला (दो स्टील गुंडी में), एक्सीलेटर प्लग – 06 नग और टाईगर बम फटाका – 40 नग भी बरामद किए गए।

सुरक्षा बलों ने मौके से काला वर्दी – 07 जोडी, कमर पौच- 10 नग, नीला ड्रम – 05 नग, कमर बेल्ट काला कलर- 32 नग, कमर बेल्ट हरा कलर – 22 नग, विषिल गार्ड – 11 नग, मंकी कैप – 07 नग, वेल्डर षिल्ड – 02 नग, सोलर प्लेट 02 नग, रिबन – 03 नग, कपड़ा चैन – 05 मीटर और पिट्टु बैग – 07 नग सहित दवाइयां एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री भी जब्त की है।