उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री पर नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,दो आरोपी गिरफ़्तार

Follow Us

काँकेर। जिले में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। कार्रवाई में जामगांव निवासी लोकेश रजक (35 वर्ष) के कब्जे से 6 लीटर और मारवाड़ी निवासी सीताराम (40 वर्ष) के पास से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 120/26 और 121/26 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल सहित संध्यालाल मंडावी, विमल भास्कर और अन्य आरक्षकों की अहम भूमिका रही। अपराध नियंत्रण के लिए कांकेर पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी देने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी किया गया है, जहाँ सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।