सेमरचुवा में कन्या पूजन और कन्या भोज के साथ जागरूकता अभियान, सिंघनपुरी में 400 लोगों को आनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी
मुंगेली। नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक आयोजनों के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए मुंगेली पुलिस द्वारा पहल अभियान के तहत विभिा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत कन्या पूजन, कन्या भोज और जगराता जैसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को आनलाइन ठगी से बचने तथा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में थाना जरहागांव क्षेत्र के ग्राम सेमरचुवा स्थित मां महामाया मंदिर में पुलिस टीम ने कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया। इस दौरान कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया गया। साथ ही, रूमाल के माध्यम से पहल अभियान का संदेश प्रसारित करते हुए बच्चियों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। लोगों को आनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानियां अपनाने की समझाइश दी गई।
जगराता में 400 लोगों को किया जागरूक
थाना फास्टरपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी में छत्तीसगढ़ी गायक संतोष यादव की टीम द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम के दौरान भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसमें लगभग 400 लोगों को साइबर अपराधों के विभिा तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों को आनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी और अन्य संवेदनशील विवरण साझा नहीं करने जैसे सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने भलपहरी और अचानकपुर को दी 48.30 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात
महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों को ऐप के उपयोग और इसके माध्यम से उपलब्ध सुरक्षा संबंधी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।
धार्मिक आयोजनों के जरिए जागरूकता
मुंगेली पुलिस द्वारा पहल अभियान के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को जनजागरूकता का माध्यम बनाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है, ताकि नागरिक आनलाइन ठगी के तरीकों को समझें, सतर्क रहें और स्वयं को साइबर अपराधों से सुरक्षित रख सकें।
