मुंबई। मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ और पति सूरज नांबियार से तलाक की खबरों को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट में तो दोनों के अलग रहने तक की खबरें सामने आ रही हैं। इन चर्चाओं के बीच मौनी रॉय पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी से बचती नजर आईं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मौनी रॉय बीती रात पहली बार तलाक की चर्चाओं के बीच मीडिया के सामने नजर आईं। इस दौरान मौनी को मुंबई में एक रेस्टोरेंट से अपने दोस्तों के साथ बाहर आते देखा गया। मौनी अपनी दोस्त को सुरक्षित तरीके से कार के अंदर तक लेकर आईं। आपको बता दें की इस पूरे दौरान एक्ट्रेस पैपराजी और कैमरों से बचती नजर आईं। गाड़ी में बैठने के बाद भी मौनी दूसरी तरफ अपना मुंह घुमाए रहीं। वहीं अपने हाव-भाव से एक्ट्रेस थोड़ी सी परेशान जरूर दिखीं। अभिनेत्री ने न तो फोटोग्राफरों को कोई जवाब दिया और न ही कैमरे के लिए पोज देने के लिए रुकीं।
वहीं मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार के अलग होने की खबरें इस हफ्ते की शुरुआत में तब सुर्खियों में आईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके अलावा दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। बाद में कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि सूरज ने शोहरत हासिल करने के लिए मौनी को धोखा दिया। हालांकि, तलाक की चर्चाओं के बीच मौनी रॉय ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। इसमें उन्होंने लोगों से झूठी खबरें न फैलाने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। साथ उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उन्हें अपना स्पेस दें। हालांकि, मौनी ने यह पुष्टि नहीं की कि वह और सूरज अलग होने वाले हैं या उनके बीच सबकुछ ठीक है।
