एमसीबी। जिला प्रशासन और खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हो गया है । यह शिविर 13 मई 2026 से 2 जून 2026 तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया । इसमें कक्षा पहली से बारहवीं तक के स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । खेल की बारीकियों से रूबरू हुए बच्चे शिविर के दौरान बच्चों को एथलेटिक्स, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबॉल और कराटे जैसे विभिन्न खेलों का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण का समय रोजाना सुबह 6:00 बजे से 8:30 बजे तक और शाम को 4:30 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित था । खेल अभ्यास शुरू होने से पहले बच्चों को वार्मअप और फिजिकल एक्सरसाइज कराई जाती थी, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया । शिविर का अनुभव साझा करते हुए छात्रा कु. श्रुति भारद्वाज ने मुख्य अतिथियों के सामने कहा कि इस समर कैंप में भाग लेकर उन्होंने अपने खेल प्रशिक्षकों और गुरुजनों से खेल की कई महत्वपूर्ण बारीकियों को सीखा है।
समापन समारोह में उमड़े जनप्रतिनिधि और अधिकारी 2 जून को आयोजित इस समापन समारोह में कई मुख्य अतिथि और अधिकारी शामिल हुए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में शामिल रहे प्रतिमा यादव अध्यक्ष, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़,आशीष सिंह – उपाध्यक्ष, भाजपा जिला एम.सी.बी. सुशीला सिंह – वार्ड पार्षद (वार्ड क्रमांक 21),माया सोनकर – वार्ड पार्षद (वार्ड क्रमांक 03) , आर. पी. मिरे – जिला शिक्षा अधिकारी, इंद्रा मिश्रा – डिप्टी कलेक्टर ,विनोद जायसवाल जिला खेल अधिकारी उपस्थित रहें।
प्रशिक्षकों की रही सराहनीय भूमिका:
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा । समापन के अवसर पर शिवकुमार चौधरी, किशोरदास, रणधीर ठाकुर, सुमित जायसवाल, केमेन्द्र साहू, किशन केवट और हेमलाल सहित सभी खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे और बच्चों का हौसला बढ़ाया ।
