चीन की जूता फैक्टरी में भीषण आग, 28 लोगों की दर्दनाक मौत

Follow Us

बीजिंग। चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार को एक जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई। घटना के वीडियो में देखा गया कि आग ने पूरे कारखाने और उसके आसपास की इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए एक संयुक्त टीम जिनजियांग शहर भेजी गई है। यह शहर पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के क्वांझोउ में स्थित है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खोज और बचाव अभियान में पूरी ताकत लगाएं, हादसे के कारणों का पता लगाएं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।