घर पर बनाएं पनीर मसालेदार खुरचन, जाने बनाने की आसान रेसिपी

Follow Us

पनीर की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन अगर आप कुछ अलग और चटपटा स्वाद ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर खुरचन एक बेहतरीन विकल्प है। यह डिश मसालेदार, क्रीमी और बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल स्वाद वाली होती है। इसे आप लंच या डिनर में आसानी से बना सकते हैं। मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने पनीर खुरचन बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसे अपनाकर आप घर पर ही स्वादिष्ट पनीर खुरचन तैयार कर सकते हैं।

पनीर खुरचन बनाने के लिए सामग्री

ग्रेवी के लिए:
काजू आधा कप
टमाटर 500 ग्राम
तेल 2 बड़े चम्मच
बटर 3 बड़े चम्मच
सूखी लाल मिर्च 2
काली इलायची 2
जीरा 1 छोटा चम्मच
प्याज 2 कप बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च 2
अदरक 1 बड़ा चम्मच
लहसुन 1 बड़ा चम्मच
हल्दी चुटकीभर
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डेढ़ चम्मच
धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार
गरम मसाला आधा छोटा चम्मच
सब्जियों और पनीर के लिए:
पनीर 200 ग्राम
शिमला मिर्च 1
प्याज 1
टमाटर 1
तेल 2 चम्मच
बटर 1 बड़ा चम्मच
लहसुन 1 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी पाउडर 1 बड़ी चुटकी
कटा हुआ धनिया
क्रीम

पनीर खुरचन बनाने की विधि

सबसे पहले टमाटर की प्यूरी तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल और बटर गर्म करें। इसमें सूखी लाल मिर्च, काली इलायची और जीरा डालकर हल्का चटकने दें। अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और इसे सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज अच्छी तरह पक जाए तो इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें। इसके बाद हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छे से पकाएं।

अब इसमें तैयार की हुई टमाटर प्यूरी डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे। इससे ग्रेवी का स्वाद और बढ़ जाएगा। अब एक अलग पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें लंबे आकार में कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च और पनीर डालें। इन्हें हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें। ध्यान रखें कि पनीर ज्यादा सख्त न हो जाए। जब पनीर और सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं तो इन्हें तैयार मसाले वाली ग्रेवी में डाल दें। इसे मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं ताकि सभी स्वाद आपस में अच्छी तरह मिल जाएं। अंत में इसमें कसूरी मेथी पाउडर, कटा हुआ धनिया और थोड़ी क्रीम डालकर गार्निश करें। गरमा गरम पनीर खुरचन को रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें।