बिरयानी सेंटर में आबकारी की बड़ी रेड: भारी मात्रा में अवैध शराब की बोतलें मिलीं

Follow Us

बिरयानी सेंटर में आबकारी की बड़ी रेड: भारी मात्रा में अवैध शराब की बोतलें मिलीं

मुंगेली। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुंगेली शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और भोजनालयों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान मुंगेली बस स्टैंड के समीप संचालित एक बिरयानी सेंटर में ग्राहक बनकर पहुंचे आबकारी अधिकारियों ने अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया।

जानकारी के अनुसार, टीम ने पहले सामान्य ग्राहक की तरह बिरयानी सेंटर में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान वहां अवैध रूप से शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए 18 नग पाव गोवा व्हिस्की, कुल 3.24 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। मामले में संचालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आबकारी विभाग ने जिले के अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की। जवाहर वार्ड में एक मकान पर दबिश देकर वहां अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के मामले में शराब एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।