कबीर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 02 आरोपी गिरफ्तार, करीब 5 लाख नगद एवं मोबाइल फोन जप्त

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत DCP West संदीप पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कबीर नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ACP आजाद चौक इशू अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रेल्वे पटरी के पास घेराबंदी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई का विवरण-

थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति रेल्वे पटरी के पास संदिग्ध रूप से मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना की पुष्टि हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. आकाश टांडी, पिता बलार टांडी, उम्र 31 वर्ष, निवासी – रवि फैंसी स्टोर वाली गली, कोटा, रायपुर।
2. मोहम्मद आरिफ, पिता मोहम्मद इकबाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी – कोटेश्वर नगर, कोटा (रवि भवन के सामने), थाना सरस्वती नगर, जिला रायपुर।