स्वास्थ्य में सुधार, जल्द लौटेंगे किरण सिंह देव

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार बना रहा तो वह 12 या 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं।

झीरम घाटी कांड: 13 साल पुराने मामले में आज आएगा फैसला

गौरतलब है कि, 29 जुलाई को परिवार के साथ मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी इनोवा आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दुर्घटना के बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका सफल ऑपरेशन किया गया। तब से विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है, जिससे जल्द उनके प्रदेश लौटने की उम्मीद बढ़ गई है।

CG Crime: पानी का पाउच उधार न मिला, दुकानदार पर चाकू से हमला