पैठणी साड़ी में कंगना रनौत का ‘मराठी मुलगी’ अवतार, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

Follow Us

नई दिल्ली। अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत का एक बेहद खूबसूरत और संस्कारी अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में अपनी फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों और फिल्म की स्टारकास्ट ने शिरकत की। इस खास मौके पर कंगना ने महाराष्ट्र की पारंपरिक हैंडलूम विरासत को सम्मान देते हुए खुद को गर्व से “मराठी मुलगी” के रूप में पेश किया।

स्क्रीनिंग के दौरान कंगना सुनहरे-पीले रंग की बेहद खूबसूरत पैठणी साड़ी पहने नजर आईं। इस शानदार सिल्क साड़ी के बॉर्डर पर रंग-बिरंगे मोर और फूलों की नक्काशी की गई थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स का गोल्ड सिल्क ब्लाउज कैरी किया था। अपने इस ट्रेडिशनल लुक को और भी शाही बनाने के लिए उन्होंने मोतियों और सोने से सजा कुंदन चोकर हार और मैचिंग झुमके पहने थे।

कंगना ने अपने इस लुक में मॉडर्न टच देने के लिए हाथ में एक खूबसूरत घड़ी, सोने की अंगूठी और पैरों में गोल्ड हील्स पहनी थी। मेकअप की बात करें तो कंगना ने माथे पर एक छोटी लाल बिंदी, गुलाबी गाल, न्यूड-पिंक लिपस्टिक और खूबसूरत आंखों के साथ सिंपल लेकिन बेहद अट्रैक्टिव लुक चुना। हमेशा दिखने वाले अपने सिग्नेचर कर्ली बालों को छोड़कर, इस बार उन्होंने बालों का हाफ-अप हेयरस्टाइल बनाया था, जो उनके इस लुक को एक क्लासिक और पुराना रॉयल चार्म दे रहा था। उनका यह देसी अंदाज इस वक्त इंटरनेट पर खूब तारीफें बटोर रहा है।