यूथ कांग्रेस द्वारा दिल्ली में इंटरनेशनल एआई समिट के दौरान शर्टलेस विरोध एआई समिट की ही तरह राष्ट्रीय स्तर पर या कहें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय है. गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चाइनीज रोबोट से ज्यादा चर्चा अब यूथ कांग्रेस के शर्टलेस विरोध की है. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद अब तक 8 लोग पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए हैं. सभी के ऊपर भारतीय नागरिक संहिता के अंतर्गत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है जैसे 61(2)- क्रिमिनल कॉन्स्पिरेसी, 121(1)- पब्लिक सर्वेंट को ड्यूटी से रोकने के लिए उनको स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, 132- पब्लिक सर्वेंट को ड्यूटी से रोकने के लिए उनपर हमला करना, 190- अनलॉफुल असेंबली, 195(1)- रायट रोकते समय पब्लिक सर्वेंट पर हमला, 221- पब्लिक सर्वेंट को ड्यूटी में बाधा, 223(्र)- पब्लिक सर्वेंट के वैध ऑर्डर की अवज्ञा, 3(5)- कॉमन इंटेंशन, 191(1)— रायटिंग, 192 — रायट भड़काने के लिए उकसाना, 196 — समूहों के बीच दुश्मनी/असहमति फैलाना, 197 — नेशनल इंटीग्रेशन के खिलाफ कृत्य. कुछ धाराएं नॉन-बेलेबल हैं जैसे 196 और 191 जिनके अंतर्गत दोष सिद्ध होने पर अधिकतम 3 साल तक सजा का प्रावधान है. पुलिस कह रही है कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं जाहिर है इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस विरोध प्रदर्शन पर बयान के बाद पूरे देश में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है. मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का मंच बना दिया. कांग्रेस के नेता विदेशी मेहमानों के सामने नंगे होकर वहाँ पहुंचे. मैं कांग्रेस से पूछता हूं — देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी? प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि, कांग्रेस विचारधारात्मक रूप से दिवालिया और गरीब हो चुकी हैज्एआई समिट कोई बीजेपी का कार्यक्रम नहीं था — यह देश का कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस ने सभी सीमाएं लांघ दींज्दुनिया भारत को देख रही थी, लेकिन कांग्रेस ने शर्मिंदगी पैदा की. भोपाल सहित कई जगह भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ झड़पें भी हुईं जिनमें कुल मिलाकर 15 लोगों से ज्यादा घायल हुए. कांग्रेस और भाजपा दोनों इस मुद्दे पर आर-पार के मूड में हैं. कल भोपाल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध को जायज ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन को उचित ठहराया.उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक विरासत है। (शेष पृष्ठ 2 पर)
शर्टलेस विरोध राष्ट्रीय शर्मिंदगी है, या विरोध का संवैधानिक तरीका – रंजन श्रीवास्तव
Follow Us
