ट्रंप की धमकियों पर ईरान का तीखा पलटवार! IRGC बोला- अमेरिका और इजरायल को मिलेगा कड़ा सबक

Follow Us

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। दो सप्ताह का अस्थायी सीजफायर समाप्त होने से ठीक पहले स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार दी जा रही चेतावनियों के जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कड़ा बयान जारी किया है। IRGC के केंद्रीय मुख्यालय खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा कि, अगर ईरान पर किसी भी प्रकार का हमला किया गया, तो उसकी सशस्त्र सेनाएं तुरंत और पूरी ताकत से जवाब देंगी।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि, अमेरिका और इजरायल दोनों को “पहले से अधिक कड़ा सबक” सिखाया जाएगा। ईरानी सरकारी मीडिया ने यह बयान टीवी पर प्रसारित किया, जिसमें जोल्फागरी के ऑडियो और वीडियो संदेश दिखाए गए। बयान में इजरायल को भी निशाना बनाते हुए उसे “बच्चों का हत्यारा शासन” बताया गया। यह विवाद ऐसे समय में बढ़ा है जब US-Iran Ceasefire Talks 2026 के तहत चल रही बातचीत अनिश्चित मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों पक्षों ने पहले संकेत दिए थे कि समझौता न होने पर संघर्ष फिर से शुरू हो सकता है। ईरान की चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका की ओर से सीजफायर बढ़ाने की घोषणा भी की गई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।