मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सेलिब्रिटीज की सोशल मीडिया पर मानहानि को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल की आजादी का मतलब यह नहीं है कि कोई भी किसी सेलिब्रिटी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें पोस्ट करे। जस्टिस शर्मिला देशमुख की सिंगल बेंच ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पड़ोसी को उनके खिलाफ किए गए सभी विवादित पोस्ट हटाने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं।
अदालत ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी को कोई शिकायत है, तो उसे संबंधित अधिकारियों के पास जाना चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें पोस्ट करनी चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी की छवि खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
