नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि, डॉ. अंबेडकर को किया नमन

Follow Us

रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने पदयात्रा में शामिल होकर नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।राज्यपाल डेका ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

पदयात्रा टाउन हॉल से अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।