भाटापारा में ₹36.84 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-नाली निर्माण से बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएँ

Follow Us

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया भूमिपूजन, विभिन्न वार्डों में होंगे निर्माण कार्य

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के क्रम में कुल ₹36.84 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। संत कंवरराम वार्ड स्थित गब्बर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

शहीद हेमू कल्याणी वार्ड क्रमांक 31 में ₹6.18 लाख एवं ₹2.63 लाख की लागत से दो नाली निर्माण कार्य होंगे। मातादेवालय वार्ड में ₹4.49 लाख की लागत से सी.सी. रोड बनाई जाएगी। वहीं संत कंवरराम वार्ड में ₹9.73 लाख एवं ₹7.48 लाख की लागत से दो सी.सी. रोड तथा ₹6.53 लाख की लागत से नाली निर्माण कराया जाएगा।

अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं हिट एंड रन के संबंध में कोण्डागांव व नारायणपुर जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि सड़क, नाली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं आम नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़ी हैं। विकास योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर जोर दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष
अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाटापारा के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। ₹36.84 लाख के ये कार्य स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कराए जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाए और विकास का लाभ हर मोहल्ले तक पहुंचे। जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से भाटापारा को अधिक सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित नगर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

जहां पहुंचना चुनौती, वहां पहुंचा प्रशासन, दुर्गम रास्ते, नाला पार कर 7 किलोमीटर पैदल चली स्वास्थ्य टीम

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में सभापति गोविन्द पटेल, सतीश तलरेजा, कुंजराम कोशले, भावना प्रकाश ठाकुर, भुवन ठाकुर, राजा कामनानी, महाबल बघेल, राकेश मंधान, संतोष वर्मा, देवेंद्र साहू, सुरेश साहू, सलीम खान, मधु सोनी, आयशा खान, चंद्रकला साय, रूपेश किंगरानी, उमा मंधान, धनेश मधवानी, जगदीश शोभवानी, अमन ठाकुर, बलदेव मंधान, प्रकाश दुलानी, रोशन मिश्रा, शंकर ठाकुर, अशोक किंगरानी, मैशी सचदेव, श्याम आर्य, वेद प्रकाश थौरानी, रागिनी डोंडे, सरिता साहू, गोपी ध्रुव सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।