यौन शोषण के आरोपों में घिरे एरिक स्वेलवेल का इस्तीफा: गवर्नर बनने का सपना टूटा, अमेरिकी राजनीति में भूचाल

Follow Us

अमेरिका की राजनीति में उस समय बड़ा झटका लगा जब कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक नेता और गवर्नर पद के दावेदारने एरिक स्वेलवेल अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन पर चार महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों के बाद यह फैसला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, इन आरोपों में एक पूर्व महिला स्टाफर भी शामिल है, जिसने दावा किया कि, 2024 में न्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम के दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए।

महिला का आरोप है कि, उसने विरोध किया, लेकिन उसकी सहमति के बिना संबंध बनाए गए। इसके अलावा, अन्य तीन महिलाओं ने भी अनुचित व्यवहार, आपत्तिजनक संदेश और बिना सहमति संबंध बनाने जैसे आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन-दोनों ही दलों के नेताओं ने स्वॉलवेल पर इस्तीफे का दबाव बनाया। बढ़ते राजनीतिक दबाव और विवाद के बीच उन्होंने सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

हालांकि, स्वॉलवेल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें “झूठा और राजनीतिक साजिश” बताया है। उन्होंने कहा कि, बिना पूरी कानूनी प्रक्रिया के किसी को दोषी ठहराना गलत है, लेकिन वह अपने मतदाताओं के हितों को देखते हुए पद छोड़ रहे हैं। इस घटनाक्रम के साथ ही उनका गवर्नर चुनाव अभियान भी ठप हो गया है। अब यह मामला कानूनी लड़ाई के जरिए आगे बढ़ेगा, जिस पर पूरे अमेरिका की नजर बनी हुई है।