मांड नदी में तैरता मिला हाथी शावक का शव; जनवरी से अब तक 9 बच्चों की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल

Follow Us

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया रेंज में पानी में डूबने से एक और हाथी शावक की मौत का मामला सामने आया है। घटना मांड नदी के गुर्दा गांव के पास की है, जहाँ नदी में शावक का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले कई दिनों से 50 से अधिक हाथियों का एक बड़ा दल लगातार विचरण कर रहा है। आशंका है कि इसी दल का शावक नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब गया। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अकेले रायगढ़ जिले में ही जनवरी से लेकर अब तक 9 हाथी शावकों की जान जा चुकी है।