फिल्म ‘धुरंधर 2’ चर्चा में: राकेश बेदी ने बोनस अफवाहों पर लगाया विराम

Follow Us

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता राकेश बेदी ने उन वायरल खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि, उन्हें फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बाद प्रोडक्शन हाउस से 1 करोड़ का बोनस मिला है। एक्टर ने शुक्रवार को इन अफवाहों पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ऐसी कोई भी राशि उनके खाते में नहीं आई है। राकेश बेदी, जिन्होंने फिल्म में पॉलिटिशियन जमील जमाली का किरदार निभाया है और अपनी परफॉर्मेंस से काफी सराहना बटोरी है, ने कहा कि, उन्हें लगातार लोग इस कथित बोनस के बारे में पूछ रहे हैं।

उन्होंने मजाकिया लहजे में सवाल किया कि, यह पैसा आखिर गया कहां, क्योंकि उनके बैंक अकाउंट में इसका कोई ट्रांजेक्शन नहीं दिख रहा है। एक्टर ने अपने बयान में कहा कि, “अगर सच में ऐसा पैसा मिला होता तो मुझे जरूर पता होता, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि, अगर भविष्य में कोई भुगतान होता है तो वह उसके बारे में खुद जानकारी देंगे, लेकिन फिलहाल यह पूरी तरह अफवाह है। धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म साल 2025 की हिट धुरंधर का सीक्वल है, जो एक अंडरकवर इंटेलिजेंस ऑफिसर की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय जासूसी और हाई-स्टेक्स मिशन पर आधारित है।