अमलेश्वर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीसी रोड, नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13.26 लाख रुपए मंजूर

Follow Us

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग जिले की अमलेश्वर नगर पालिका में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 13 लाख 26 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभागीय संचालनालय ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं।

स्वीकृत राशि के तहत वार्ड क्रमांक-12 में सीसी रोड निर्माण के लिए 9 लाख 73 हजार रुपए, आरसीसी नाली निर्माण के लिए 1 लाख 25 हजार रुपए तथा शिव मंदिर के बाजू में चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख 28 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।