CRPF कैंप में जवान की संदिग्ध मौत, पेड़ पर फंदे से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Follow Us

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र स्थित भरनी CRPF कैंप में एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह आरक्षक जयप्रकाश गहिर (33) का शव पुराने केंद्रीय विद्यालय परिसर के पास झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और CRPF अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक ओडिशा के बलांगीर जिले के खरबहाली गांव के निवासी थे और पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से CRPF में सेवा दे रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले तोड़े 5 बिजली खंभे: फिर गिराया टावर, कोरबा में दो शातिर चोर गिरफ्तार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले जयप्रकाश गहिर कथित तौर पर नशे की हालत में थे और पारिवारिक विवाद के बाद घर से बाहर निकल गए थे। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के कारणों पर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। जांच के तहत जवान के मोबाइल रिकॉर्ड, पारिवारिक परिस्थितियों और घटना से पहले की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद CRPF ने जवान को पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया और अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया।

कथित चंगाई सभा पर धमतरी में प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोकझोंक