कथित चंगाई सभा पर धमतरी में प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोकझोंक

Follow Us

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टिकरापारा में रविवार को कथित चंगाई सभा को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभा का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एक किराए के मकान में धार्मिक सभा आयोजित होने की सूचना पर संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। संगठन का आरोप है कि सभा की आड़ में लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केंद्र का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने मांग की है कि यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

शिक्षक दिवस पर कलेक्टर ने ली क्लास, स्कूल पहुंचते ही 8 शिक्षक मिले नदारद