अवैध प्लाटिंग पर निगम का बुलडोजर: कौशल्या विहार के पास अवैध निर्माण रोका, जोन 10 ने तत्काल हटाई सड़कें

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 में नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत मोती नगर प्रगति विहार में कमल विहार (कौशल्या विहार ) के समीप लगभग डेढ़ एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहाँ निर्मित की गयी अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से तत्काल काटकर और वहाँ जाने का आवागमन अवरुद्ध करते हुए कारगर रोक जोन 10 कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता योगेश यदु, सुशील अहीर, उप अभियंता राहुल थारानी की उपस्थिति में स्थल पर लगायी गयी.