सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक, माओवादी गतिविधियों एवं एनडीपीएस मामलों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Follow Us

० अंतर्राज्यीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अपराधों की रोकथाम के लिए सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर

धमतरी । एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना बोरई में आयोजित बैठक में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने साझा की महत्वपूर्ण सूचनाएं
एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को थाना बोरई में अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों, एनडीपीएस मामलों एवं अन्य संबंधित अपराधों की रोकथाम तथा प्रभावी पुलिस समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के मध्य अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। भविष्य में किसी भी माओवादी गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल सूचना साझा कर संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बारिश के मौसम में सड़कों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर पुलिस की पहल

बैठक में एसडीओपी नगरी श्री विपिन रंगारी, एसडीओपी, थाना प्रभारी बोराई निरी. मधुनाथ ध्रुव,उमरकोट श्री सुरेंद्र कुमार सबर, नवरंगपुर नक्सल ऑप्स निरीक्षक श्री बिपिन कुमार साहू, थाना प्रभारी रायघर निरीक्षक श्री टेकचंद खटवा, थाना प्रभारी कुंदई श्री प्रदीप कुमार सबर, थाना प्रभारी बोरई तथा सीतानदी सीएएफ कैंप प्रभारी कंपनी कमांडर श्री दिलीप कुमार मंडावी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर समन्वय, सतत निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने की दिशा में बैठक को महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है