राजनांदगांव । बारिश के मौसम में सड़कों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनहानि की आशंका को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव पुलिस द्वारा गौवंश को सड़कों से हटाया गया। पुलिस द्वारा यथासंभव ऐसे स्थानों की पहचान कर मवेशियों को सुरक्षित रूप से सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।विशेषकर रात्रि के समय सड़कों पर गौवंश के मौजूद रहने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान सड़कें गीली होने तथा दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
स्कूल में मध्यान्ह भोजन का सामान चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया
राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बारिश एवं रात्रि के समय वाहन धीमी गति से एवं अत्यंत सावधानीपूर्वक चलाएं, सड़क पर मवेशी दिखाई देने पर गति नियंत्रित करें तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखें।सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस द्वारा शहर के मध्य यथा संभव आवश्यक स्थानों पर स्टॉपर्स भी लगाए गए हैं, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
