आज ही कर लें ये जरूरी काम, वरना कल से नहीं कर पाएंगे एलपीजी सिलेंडर बुक

Follow Us

नई दिल्ली। अगर आप भी रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाने की आज यानी 16 अगस्त को आखिरी डेडलाइन तय कर दी है। अगर आपने आज रात तक यह जरूरी काम नहीं निपटाया, तो कल से आपके घर गैस सिलेंडर की डिलीवरी रोक दी जाएगी। इंडियन ऑयल ने अपने सभी ग्राहकों को अलर्ट करते हुए इस प्रक्रिया को आज ही पूरा करने की सख्त हिदायत दी है। अगर आप बिना किसी रुकावट के गैस सिलेंडर पाना चाहते हैं, तो तुरंत अपना वेरिफिकेशन पूरा कर लें।

कल से नहीं कर पाएंगे सिलेंडर की बुकिंग
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के हवाले से इंडियन ऑयल ने स्पष्ट कर दिया है कि 16 अगस्त की समयसीमा बीतने के बाद बिना केवाईसी वाले ग्राहक 17 अगस्त से अपना गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इससे ग्राहकों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गैस कंपनियों ने साफ किया है कि आपका कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द नहीं किया जाएगा। यह केवल एक अस्थायी रोक होगी। जैसे ही आप अपना वेरिफिकेशन पूरा कर लेंगे, आपकी गैस बुकिंग और डिलीवरी सेवा तुरंत फिर से बहाल कर दी जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर तत्काल प्रभाव से यह नियम लागू नहीं होगा, लेकिन उनके लिए भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।

अश्लील फोटो भेजने की धमकी पड़ गई भारी, कांकेर पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

घर बैठे ऐप के जरिए आसानी से करें ई-केवाईसी
गैस कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा और भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन केवाईसी का बेहद आसान विकल्प दिया है। आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी (इंडेन, एचपी या भारत गैस) का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में लॉग इन करने के बाद आपको फेस वेरिफिकेशन का विकल्प मिलेगा, जिसके जरिए आप आसानी से अपनी केवाईसी कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐप पर अपना फाइनल स्टेटस जरूर चेक कर लें।

गैस एजेंसी जाकर ऑफलाइन वेरिफिकेशन का भी है विकल्प
जो उपभोक्ता स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं या जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आ रही है, वे ऑफलाइन तरीके से भी अपना काम करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय जाना होगा। वहां मौजूद कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन (फिंगरप्रिंट) के जरिए आपका वेरिफिकेशन पूरा कर देंगे। एजेंसी जाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि अपना चालू मोबाइल नंबर जरूर साथ ले जाएं और उसे रजिस्टर्ड करवाएं, क्योंकि भविष्य में गैस बुकिंग की सारी प्रक्रिया उसी नंबर से होगी।

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी विनीत कुमार सिंह के लिए समस्या समाधान का माध्यम

ओटीपी के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, बुकिंग के दिनों में भी हुआ बदलाव
ई-केवाईसी अनिवार्य करने के साथ-साथ सरकार ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी और बुकिंग के नियमों में भी बड़ा संशोधन कर दिया है। अब ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, उपभोक्ता केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही गैस बुक कर सकेंगे। वहीं, सिलेंडर रिफिल करने के समय में भी बदलाव हुआ है। नए नियमों के अनुसार, अब ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता 45 दिन बीतने के बाद ही अपना अगला गैस सिलेंडर बुक कर पाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए यह बुकिंग समयसीमा 25 दिन निर्धारित की गई है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी विनीत कुमार सिंह के लिए समस्या समाधान का माध्यम