रायपुर। दो दिवसीय बस्तर प्रवास से लौटने के बाद सीएम विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दिन की शुरुआत दूरदर्शन केंद्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम से होगी, जहां वे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीएम साय राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की भी संभावना है, जिसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय दोपहर 12:40 बजे तक मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। बस्तर दौरे के बाद राजधानी में उनकी यह पहली सार्वजनिक सहभागिता होने के कारण कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
दूरदर्शन के मंच से गूंजेगी सीएम साय की बात, आज विशेष कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
