रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जशपुर की साहित्यकार शुभा मिश्रा के काव्य संग्रह ‘अंबुबाची’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने लेखिका को नई पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शुभा मिश्रा की रचनात्मक यात्रा इसी तरह निरंतर आगे बढ़ती रहे और साहित्य जगत को समृद्ध करती रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में लोगों की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
