सीएम साय और IOCL के बीच मुलाकात, ईंधन सुविधाओं पर चर्चा

Follow Us

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में Indian Oil Corporation Limited (IOCL) के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में पेट्रोलियम सेक्टर के विस्तार और ईंधन आपूर्ति को और मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों तक ईंधन की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने, नई सुविधाएं विकसित करने और आम लोगों के लिए सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने पर जोर दिया गया। IOCL अधिकारियों ने राज्य में चल रही परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य में पेट्रोलियम ढांचे के विस्तार से न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस दौरान IOCL के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।