रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनके ऊर्जावान कैबिनेट सहयोगी विजय शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने बाबा भोरमदेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ जनसेवा एवं प्रदेश के विकास में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।
वहीं, अपने जन्मदिन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित सिद्धपीठ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनका प्रयास हमेशा जनता की सेवा और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए समर्पित रहेगा।
