बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बोड़गा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में कथित अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए कांग्रेस की सात सदस्यीय समिति विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में गांव पहुंची। लगातार बारिश के बीच समिति ने नाव से इंद्रावती नदी पार कर हितग्राहियों के बयान दर्ज किए और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया।
छत्तीसगढ़ शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर: TET विवाद पर हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
प्रारंभिक जांच में करीब 60 लाख रुपये की कथित गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। हालांकि वास्तविक राशि दस्तावेजों और बैंक खातों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगी। यह मामला भैरमगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ईतामपार के आश्रित गांव बोड़गा से जुड़ा है। कांग्रेस ने जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपने की बात कही है।
https://amritsandesh.com/high-voltage-drama-at-toll-plaza-boom-falls-on-ministers-car-pa-accused-of-assault/
